• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी के प्रवेश द्वार सलापड़ पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का पार्थिव शरीर

मंडी के प्रवेश द्वार सलापड़ पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का पार्थिव शरीर

May 11, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 11 मई : राजनीति के चाणक्य व संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम का निधन देर रात एम्स अस्पताल दिल्ली में हुआ। मौत के बाद जहां पर प्रदेश व केंद्र के कई नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं देर शाम उनका पार्थिव शरीर मंडी जिला के प्रवेश द्वार सलापड़ पहुंचा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों सहित तमाम नेताओं व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि दी।  “पंडित सुखराम अमर रहे”, “जब तक सूरज चांद रहेगा पंडित सुखराम नाम रहेगा” नारे लगा कर दी श्रद्धांजलि दी। मौके पर पोता आश्रय शर्मा व बेटा अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। वही मौके पर आश्रय शर्मा अपने आंसू नहीं रोक पाए। वही तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आश्रय शर्मा व अनिल शर्मा को दी सांत्वना दी।

#WATCH VIDEO : https://youtu.be/aEWDvsQYoH4

इसके उपरांत एंबुलेंस के माध्यम से पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर मंडी के लिए रवाना हुआ। वीरवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव अंतिम दर्शन के लिए मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा। इसके उपरांत मंडी हनुमान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही पूरा मंडी शहर और पंडित सुखराम के गृह क्षेत्र कोटली के व्यापारियों द्वारा रखा बंद रखा जाएगा।

भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी पहुंचकर पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022