• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / धर्मशाला में खालिस्तान झंडे लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण : राकेश धरवाल

धर्मशाला में खालिस्तान झंडे लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण : राकेश धरवाल

May 11, 2022 by MBM News Network

मंडी, 11 मई : ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के अध्यक्ष डॉ राकेश धरवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता करके कहा की पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा धर्मशाला में जो खालिस्तान के झंडे लगाए गए वह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और यह जयराम सरकार की नाकामी का जीता जागता नमूना है, जो उनकी नाक के नीचे इस तरह का देश विरोधी कृत्य घटित हुआ है। 

खालिस्तान की वकालत करने वाले पन्नू ने पहले भी शिमला में खालिस्तानी झंडे लगाने का ऐलान किया था। यदि उस वक्त ही सरकार ने उचित कदम उठाए होते तो यह दिन ना देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की सुरक्षा में एक भारी चूक है और इसके पीछे जो भी तत्व हैं उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कांग्रेस पार्टी करती है और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। 

जब से हिमाचल के साथ लगते राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से वहां पर हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और खालिस्तान की मांग करने वाली देश विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद हुए हैं। 

आम आदमी पार्टी को पंजाब में वित्तीय सहायता कनाडा और सऊदी अरब जैसे देशों से आ रही है जो एक गंभीर विषय है और इसकी जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी सभी देश विरोधी पार्टियों का विरोध करती है और हिमाचल में ऐसी पार्टियों के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस पार्टी ऐसी देश विरोधी ताकतों को पाकिस्तान की तरह खालिस्तान कभी नहीं बनने देगी।  

हिमाचल एक देवभूमि है यह वीर सपूतों की भूमि है। यहां से अनेकों फौजी भाइयों ने देश के लिए अपनी जान तक की कुर्बानी दी है, कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर सपूतों की गाथाएं सर्वविदित हैं और आगे भी ऐसी देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए हिमाचल की जनता पूरी तरह से तैयार है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति खालिस्तान के पैसों से चल रही है, जिससे हिमाचल के भोले भाले लोग भली-भांति परिचित हैं और इसका हर जगह विरोध करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर और पंकज ठाकुर उपस्थित रहे।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022