• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सोनिया और राहुल गांधी ने फोन पर जाना पंडित सुखराम का हाल

सोनिया और राहुल गांधी ने फोन पर जाना पंडित सुखराम का हाल

May 10, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी,10 मई :  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी (National President Sonia Gandhi) और उपाध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आश्रय शर्मा को फोन करके पंडित सुखराम का हाल जाना है। सोनिया और राहुल गांधी ने पंडित सुखराम के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

इस बात की जानकारी आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने दी है। उन्होंने बताया कि पंडित सुखराम की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 

आश्रय ने बताया कि उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोन आए हैं और दोनों ने ही पंडित सुखराम की सेहत को लेकर जानकारी ली है। राहुल गांधी ने आश्रय को गांधी परिवार व कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं राहुल गांधी ने पंडित सुखराम को गांधी परिवार का सदस्य बताते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता करार दिया है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम ब्रेन स्ट्रोक के कारण दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में उपचाराधीन हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम (life support system) पर रखा हुआ है।

पंडित सुखराम को दिल्ली पहुंचने में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) और उनकी सरकार ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। अभी पंडित सुखराम की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया (social media) पर लोग उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाने में जुटे हुए हैं।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022