• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल में 17 वर्षीय नाबालिग ने पहले काटी हाथ की नसें फिर लगाई फांसी

हिमाचल में 17 वर्षीय नाबालिग ने पहले काटी हाथ की नसें फिर लगाई फांसी

May 9, 2022 by MBM News Network

शिमला, 09 मई :  राजधानी शिमला में खुदकुशी के एक हेरन्तगेज़ मामला सामने आया है। किराये के मकान में रह रहे 17 वर्षीय नाबालिग ने पहले बाजू की नसें काटीं और फिर फंदा लगा कर जान दे दी। नाबालिग बिहारी मूल का है और उसके पिता यहां दिहाड़ी लगाते हैं। वह पिछले महीने शिमला घूमने आया था।

Demo Pic

ये घटना बालूगंज थाना अंतर्गत कोमली बैंक में एक रिहायशी मकान में पेश आई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। 

जानकारी अनुसार फंदा गमछे से बनाया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फ़िलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक बिहार के जिला समस्तीपुर का निवासी था और आठवीं कक्षा का छात्र है। एक माह पहले मृतक गांव से घूमने शिमला आया था। उसके पिता शिमला में मजदूरी करते हैं। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात में जुट गई है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022