• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / SIT के हत्थे दिल्ली से चढ़ा पुलिस भर्ती का पेपर बेचने वाला दलाल, गगरेट से जुड़े तार

SIT के हत्थे दिल्ली से चढ़ा पुलिस भर्ती का पेपर बेचने वाला दलाल, गगरेट से जुड़े तार

May 9, 2022 by MBM News Network

ऊना,09 मई: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के “पेपर लीक” मामले में एसआईटी ने उपमंडल गगरेट के नकडोह निवासी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 35 साल के विपिन निवासी कैलाश नगर वार्ड एक डाकघर नकडोह तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है।

आरोपी इस पूरे मामले में संलिप्त बताया जा रहा है। अब इस मामले के तार उपमंडल गगरेट से भी जुड़ गए हैं। दलाल के इस क्षेत्र का निवासी होने पर यहां भी अभ्यर्थियों से संपर्क होने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में एसआईटी व पुलिस मीडिया से दूरी बनाए हुए है, कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी देने से बच रहे हैं।

बता दें कि ऊना में करीब तीन दर्जन अभ्यर्थी पुलिस की रडार पर हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है,इनपुट एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूछताछ के अलावा अन्य किसी चीज को सार्वजनिक करने से बच रही है। 

सूत्र बताते हैं कि मामला उजागर होने के बाद शातिर भूमिगत हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के पीछे लगी टीम ने उसे दिल्ली से पकड़ा है। अब एसआईटी आरोपी से पूछताछ कर ये पता करेगी कि किसे कितने रुपये में पेपर को बेचा गया था।   

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022