• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की बस…

हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की बस…

May 9, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 9 मई: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद के गरामोड़ा के समीप उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार है। हादसा, बीती देर रात का है। ये बस गरामोड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस को चालक बब्बू चला रहा था। तेज रफ्तारी के कारण बस फोरलेन के डंगे के साथ टकरा गई।

हादसे में चालक बब्बू व रवि को काफी चोटें आई हैं। हादसे के वक्त बस में तीन व्यक्ति की मौजूद थे। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले आकाश गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

इसके मुताबिक वो बस का कंडक्टर है। यात्रियों के लॉन्ग रूट होने की वजह से बस में दो चालक तैनात रहते हैं। हादसे के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022