• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बाप-बेटे सहित तीन हिरासत में…

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बाप-बेटे सहित तीन हिरासत में…

May 8, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 8 मई : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच नादौन तक पहुंच गई है। रविवार को थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बटरान गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस यहां से बाप, बेटे सहित एक व्यक्ति को गाड़ी में डालकर हमीरपुर ले गई।                  

Demo Pic

बताया जा रहा है कि इसमें से एक व्यक्ति पर शक है कि उसने पेपर उपलब्ध करवाए थे। जबकि एक युवक वह है जिसने टैस्ट पास किया है। यह भी पता चला है इस के टैस्ट में 65 से अधिक नंबर है। इस युवक के पिता को भी पुलिस साथ ले गई है।

हालांकि क्षेत्र में इस युवक को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी। क्योंकि लोगों को हैरानी हो रही थी कि क्षेत्र के कई स्नातक व स्नातकोत्तर मेधावी युवा ये टैस्ट पास नहीं कर पाए थे। जबकि एक ऐसा युवक टैस्ट पास कर गया था जिसे ज्यादा मेधावी नहीं समझा जाता था। परंतु अब पुलिस की कार्यवाही के बाद चर्चाओं का बाजार और गरम हो गया है।

लोगों को आशंका है कि इस मामले में नादौन में और खुलासे हो सकते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि बटरान क्षेत्र से एक बाप, बेटा सहित एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तथा इस संबंध में आगे छानबीन की जा रही है।

Filed Under: क्राइम, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022