• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह को पहना दी डॉ. बिंदल ने अपनी माला, वो भी मुस्कराई…

कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह को पहना दी डॉ. बिंदल ने अपनी माला, वो भी मुस्कराई…

May 8, 2022 by MBM News Network

नाहन, 08 मई : रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) एस्ट्रोटर्फ मैदान का शिलान्यास करने माजरा (Majra) पहुंचे थे। कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह भी ठीक उस जगह मौजूद थी, जहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया जाना था। जैसे ही केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक डॉ राजीव बिंदल (Dr Rajeev Bindal) भी वहां पहुंचे तो उनका सामना कुंजना सिंह से हो गया।        

कांग्रेस नेत्री का स्वागत करते डॉ. बिंदल

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेत्री का स्वागत तो करना था, तो तपाक से डॉ राजीव बिंदल ने अपने गले में पड़ी माला को उतार कर कुंजना सिंह को पहना दी। इस पर कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह भी मुस्कराई (Smile) साथ ही सहर्ष विधायक के स्वागत को स्वीकार भी कर लिया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने गुलदस्ता (Bouquet) भेंट किया।

चंद पल कुंजना सिंह ने अनुराग ठाकुर से भी बात की। हालांकि कांग्रेस नेत्री के मौजूदगी के कोई खास राजनीतिक मायने तो नहीं है, लेकिन विधायक डॉ राजीव बिंदल का  त्वरित एक्शन देखिये,जब नेत्री के स्वागत के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी तो तुरंत ही अपनी गले में पड़ी माला का भी शानदार उपयोग कर लिया। दिलचस्प यह भी है कि कांग्रेस नेत्री ने भी माला को नहीं उतारा। 

गौरतलब है कि माजरा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। केंद्रीय मंत्री (Union Minister) के दौरे से भाजपा को इलाके में निश्चित तौर पर ही फायदा मिलेगा। बता दें कि कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह का बेटा संग्राम सिंह अपने समय का एक शानदार रणजी क्रिकेट खिलाड़ी (Cricket Player) रहा है। संग्राम सिंह व अनुराग ठाकुर की पहचान तब से है, जब अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हुआ करते थे।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अनुराग ठाकुर की शुरुआत सिरमौर से ही हुई थी। रविवार को वो बतौर केंद्रीय मंत्री एस्ट्रो टर्फ (AstroTurf) की सौगात सिरमौर को देने आए थे। 

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022