नाहन, 08 मई : रविवार दोपहर करीब 1:20 पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान (Majra Astroturf Sports Ground) की आधारशिला रखी। चंडीगढ़ से आधारशिला स्थल तक सड़क मार्ग से पहुंचे केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ऊना के बाद यह राज्य का दूसरा एस्ट्रोटर्फ (AstroTurf) होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी इत्यादि भी मौजूद थे। खास बात यह है कि आधारशिला के फौरन बाद ही एस्ट्रोटर्फ मैदान का कार्य शुरू हो जाएगा क्योंकि केंद्र सरकार (Central Government) ने पहली किस्त के तौर पर कंपनी को 2.75 करोड़ रुपए की राशि जारी की हुई है।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सिरमौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोलर से माजरा तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल,युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर एक दिवसीय सिरमौर दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर माजरा में करीब 5. 5 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ से हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब पहुंचे, जहां पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद कोलर में सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी व क्रिकेट के नन्हे खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। ये रैली सभा स्थल पर समापत हुई।