• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले पर 9 मई को धरना देगी कांग्रेस

पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले पर 9 मई को धरना देगी कांग्रेस

May 8, 2022 by MBM News Network

शिमला, 08 मई : प्रदेश कांग्रेस पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर नौ मई सोमवार को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों को इस धांधली के खिलाफ व सरकार की विफलताओं व नाकामियों के विरोध में 9 मई को सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, विभागों के पदाधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022