कांगड़ा/ आशीष शर्मा : देहरा की पंचायत चुधरेड़ में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इसमें 68 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार (68) सुरेश कुमार सुबह पशुओं के चारे के लिए घर के समीप पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक वह 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जैसे ही इस बारे में उनके घर वालों को पता चला सुरेश कुमार को पेड़ के नीचे उतारा गया, तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय प्रधान ने बताया कि सुरेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर देहरा के विधायक होशियार सिंह भी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।