बिलासपुर, 2 मई : जिला में धू-धू कर एक के बाद एक जंगल जलकर जल क़र राख हो रहे हैं। जिला में अब तक करीब दर्जनों जंगल जलकर राख हो चुके है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जंगलों बन्दला, सिहड़ा -प्रनाली जंगल बुरांस भराड़ी क्षेत्र के वन धधक रहे हैं। आग लगने के कारण वन्य जीव-जंतु व पशुओं को क्षति पहुंच रही है।
ऐसे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग लगाने वाला आखिर है कौन। वन विभाग अनभिज्ञ मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार का कहना है कि वन विभाग आग बुझाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने आग बुझाने के प्रति अन्य विभागों स्कूल-कॉलेज के बच्चों के अलावा आम जनता से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के पास आग पर नियंत्रण पाने के किए विदेशों की तर्ज पर हेलीकॉप्टर आदि की आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे जल्द ही आग पर नियंत्रण पाया जा सके।
वनों के धूं-धूं कर जलने से वातावरण में धुएं का गुब्बार स्पष्ट नजर आने के साथ-साथ तापमान का पारा भी चढ़ने लगा है। सांस रोग से परेशान लोगों को प्रदूषित वायु के चलते बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि जब भी उन्हें किसी स्थान पर आग लगने का पता चले तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें जिससे समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके। आम जनता को भी अधिक से अधिक आग बुझाने के प्रति अवश्य सहयोग प्रदान करना चाहिए। आम जनता की सहभागिता से वनों को जलने से बचाया जा सकता है।