चंडीगढ़, 30 अप्रैल: हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव आयोजित हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें इकाई के प्रधान पद पर महेंद्र सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के पद पर शिक्षा हेतु का मनोनयन हुआ है।
इसके अलावा अजय ठाकुर कोषाध्यक्ष होंगे। घनश्याम ठाकुर को मुख्य सलाहकार, मनोज गौतम को सह सचिव तथा पंकज गौतम को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र लाल को (प्रोपेगेंडा) सचिव तथा प्रदीप ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान एवं विशाल वर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
वही, सुनील कौशल, राकेश पारस एवं राकेश कुमार को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दीपक ,बालकृष्ण, सुनील रमेश, सुरजीत दुनी चन्द,रघुनाथ, मेहरचंद ,मदनलाल,लक्ष्मी देवी, स्वस्तिक गोमस एवं भीमसेन को शामिल किया गया है।
ये चुनाव हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ढाबे राम चौहान, महासचिव राजकुमार शर्मा एवं राजीव सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए।