• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi_HRTC_Bus_Accident : चालक की मौत, 2 विदेशी व 3 पुलिस कर्मी सहित 35 घायल

#Mandi_HRTC_Bus_Accident : चालक की मौत, 2 विदेशी व 3 पुलिस कर्मी सहित 35 घायल

April 4, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 04 मार्च : मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 35 यात्री घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान 33 वर्षीय नंद किशोर के रूप में हुई है जोकि कोटली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर करीब एक बजे हुआ। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें से 28 का जोनल हॉस्पिटल मंडी और 6 का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। एक यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है। 

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एक छोटा बच्चा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बाकी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घायलों में दो विदेशी पर्यटक भी हैं जोकि इजरायल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बस में तीन पुलिस कर्मी भी सवार थे, ये भी इस हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में बस में तकनीकी खराबी आना, हादसे का कारण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

राहगीर बने मददगार
हादसे होने के बाद इस हाईवे से गुजर रहे राहगीर घायलों के लिए मददगार बनकर आए। औट पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा ने बताया कि वे अपने किसी नीजि कार्य से हमीरपुर जा रहे थे तो रास्ते में हादसे को देखकर वहीं पर रूक गए और अपने साथियों के साथ घायलों की मदद शुरू की। वहीं पंजाब से आए कुछ पर्यटक और अन्य लोगों ने संजीदगी दिखाते हुए घायलों की मदद करना शुरू कर दिया। बहुत से घायलों को नीजि वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022