• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / मंडी में आप की रैली के बाद 9 अप्रैल को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष  का शिमला में रोड शो

मंडी में आप की रैली के बाद 9 अप्रैल को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष  का शिमला में रोड शो

April 4, 2022 by MBM News Network

शिमला, 04 अप्रैल : चार राज्यों में मिली जीत के बाद अब भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 3 दिन के प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं।

जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर शिमला पीटरहॉफ में सोमवार को जिला सोलन, महासू और शिमला की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि जेपी नड्डा का 3 दिवसीय हिमाचल प्रवास का कार्यक्रम बना है, जिसमें जेपी नड्डा शिमला में एक रोड शो, जनसभा और बैठकों में भाग लेंगे।

6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान शुरु करेंगे। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार लोगों का भव्य कार्यक्रम होगा और ध्वजारोहण भी किया जाएगा। वहीं सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की हालत देश भर में दयनीय है। हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुई है। भाजपा प्रदेश में भी सरकार रिपीट करेगी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को चार राज्यों में जीत मिली है, जिसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देने का कार्यक्रम रखा गया है। 9 अप्रैल को शिमला में विधानसभा चौक से पीटर हॉफ तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा। उसके बाद पीटर हॉफ में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। दूसरे दिन जेपी नड्डा बिलासपुर रवाना होंगे जहां पर उनका भव्य स्वागत होगा।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022