• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गीता, तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय अनिवार्य 

हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गीता, तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय अनिवार्य 

April 3, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 03 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूलों में इसी सत्र से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को गीता एक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने रविवार को पधर में आयोजित जनमंच को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और नैतिक बल देने के उद्देश्य से गीता को पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में गीता की पढ़ाई संस्कृत और हिन्दी भाषा में होगी। उन्होंने कहा की अब प्रदेश के स्कूलों में तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय भी पढ़ाया जाएगा। 

गोबिंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने सवा चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में 23 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। वहीं हिंदी और संस्कृत के आठ हजार अध्यापकों को टीजीटी का पदनाम दिया गया। इसके बाद गोबिंद सिंह ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 119 शिकायतों/समस्याओं का समाधान भी किया। प्री जनमंच में 63 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 62 का निपटारा कर दिया गया। वहीं एनएचएआई से जुड़े 1 मामले के शीघ्र निदान के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवधि में प्राप्त विभिन्न मांगों से जुड़े 47 मामलों में से 20 का निपटारा कर दिया 27 संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेजी गईं। वहीं जनमंच में मौके पर आए लोगों से 37 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जन समस्याओं के घर द्वार पर निपटारे में जनमंच बहुत कारगर सिद्ध हुआ है। इसके जरिए प्रदेश सरकार ने आम जनता को अपनी बात रखने का सशक्त मंच दिया है।

मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के द्रंग क्षेत्र की 11 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जनमंच में भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, एसडीएम संजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022