• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / कुल्लू में भीषण अग्निकांड, जिंदा जली दो गाय…मकान राख

कुल्लू में भीषण अग्निकांड, जिंदा जली दो गाय…मकान राख

April 3, 2022 by MBM News Network

 कुल्लू, 03 अप्रैल : जिला के राउगी गांव में एक मकान में आग लगी। दर्दनाक घटना में गौ माता के जिंदा जलने की सूचना मिली हैं। वहीं, मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आगजनी की यह घटना रविवार सुबह पेश आई है। घर से आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।

 जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।  वहीं, दो गाय जिंदा जल गई है। घर के साथ दो घास के कोठे थे, दोनों जल गए हैं। आगजनी की घटना में तीन लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह मकान बाले राम का था। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022