कुल्लू, 03 अप्रैल : जिला के राउगी गांव में एक मकान में आग लगी। दर्दनाक घटना में गौ माता के जिंदा जलने की सूचना मिली हैं। वहीं, मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आगजनी की यह घटना रविवार सुबह पेश आई है। घर से आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। वहीं, दो गाय जिंदा जल गई है। घर के साथ दो घास के कोठे थे, दोनों जल गए हैं। आगजनी की घटना में तीन लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह मकान बाले राम का था। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया।