• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / कालाअंब: हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की प्रियांशी ठाकुर बनी हिमाचल टॉपर, गोल्ड मैडल सहित…

कालाअंब: हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की प्रियांशी ठाकुर बनी हिमाचल टॉपर, गोल्ड मैडल सहित…

April 2, 2022 by MBM News Network

नाहन, 02 अप्रैल : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफैशनल इंस्टीटयूटशन्स कालाअंब के फार्मेसी संस्थान की प्रियांशी ठाकुर समूचे हिमाचल की टॉपर बनी है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित सम्पूर्ण परीक्षा में प्रियांशी ने 89.43 प्रतिशत अंक हासिल कर गोल्ड मैडल हासिल किया है।

प्रियांशी ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान हासिल कर संस्थान का ही नहीं, बल्कि माता-पिता व शिक्षकों का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बोर्ड ने प्रियांशी को गोल्ड मैडल के अलावा 11 हजार की नकद राशि व प्रमाणपत्र भी प्रदान किया है। प्रियांशी ने सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया है।

प्रियांशी ने बताया कि टीचर्स ने अपने अनुभव के आधार पर उसे पढ़ाई में मदद की। उन्होंने कहा कि हिमालयन  इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी समूचे प्रदेश में एक शानदार संस्थान है, जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशा जाता है। उपलब्धि पर समूह के चेयरमैन रजनीश बंसल व वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने प्रियांशी को बधाई दी है। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Filed Under: युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022