• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / पुलिस भर्ती में शिमला के पूर्व सैनिक ने शारीरिक लंबाई में की हेरा-फेरी, जाली दस्तावेज… 

पुलिस भर्ती में शिमला के पूर्व सैनिक ने शारीरिक लंबाई में की हेरा-फेरी, जाली दस्तावेज… 

April 2, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 04 मार्च : पुलिस विभाग में भर्ती के लिए पूर्व सैनिक द्वारा जाली दस्तावेजों देने का मामला सामने आया है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि दस्तावोजों से छेड़छाड़ किए जाने पर जालसाजी के आरोप में सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी शिमला का रहने वाला है।

बता दे कि हिमाचल पुलिस में सैनिक कोटे से कांस्टेबल की भर्ती चल रही थी। सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर से योग्यता पूरी करने वाले सैनिकों की सूची पुलिस विभाग में भेजी जाती है। शिमला का रहने वाला पूर्व सैनिक अपना शारीरिक मापदंड पूरा नहीं कर पाया, इस कारण वह पुलिस विभाग में सिलेक्ट नहीं हो पाया। आर्मी डिस्चार्ज में उसके शरीर की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर दर्ज थी, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऊंचाई 169 सेंटीमीटर चाहिए थी। आर्मी डिस्चार्ज से संबंधित व्यक्ति ने शारीरिक ऊंचाई 165 के स्थान पर 169 कर दी थी। जब दस्तावेजों की अच्छे तरीके से जांच की गई तो व्यक्ति द्वारा की गई गड़बड़ी पकड़ी गई।

हमीरपुर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में मामला दर्ज किया है। इस कारण संबंधित पुलिस भर्ती से बाहर हो गया है। उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ रहा है। एसएचओ राजेश कुमार ने माना कि पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शिमला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुमार ने कहा है कि पुलिस इस मामले की जड़ तक जांच कर करेगी।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022