कांगड़ा, 02 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मामला कांगड़ा जिला के चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच-503 का है, जिसमें बाइक सवार की खोपड़ी धड़ से अलग हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा देहरा के ब्यास पुल का है। जहां एक ट्रक चिंतपूर्णी से देहरा की तरफ जा रहा था और बाइक पर सवार दंपत्ति सुबह 8:30 बजे के करीब देहरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही ट्रक ब्यास पुल पर पहुंचा तो उसने एक ट्रैक्टर से पास लेने की कोशिश की, जिसमें ट्रैक्टर पलट गया।
वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और पुल से जा टकराया, जिसमें मृतक की खोपड़ी धड़ से अलग हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसमें उसकी दोनों टांगे टूट गई है। महिला को उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बग्गा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति देहरा के लोहर सुनहेत में ईंट के भट्टे में काम करते थे।