• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / देहरा : ‘मन की बात’ प्रभारी आरती राणा को भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ जिला संयोजक की कमान

देहरा : ‘मन की बात’ प्रभारी आरती राणा को भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ जिला संयोजक की कमान

April 2, 2022 by MBM News Network

ज्‍वालामुखी, 2 अप्रैल : कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी उपमंडल के तहत अधवाणी पंचायत की रहने वाली बीडीसी सदस्य एवं भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जिला प्रभारी आरती राणा को भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

आरती राणा ने इस अवसर पर देवी-देवताओं, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश चंद धवाला, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्र की जनता का तहेदिल से आभार प्रकट किया है।

आरती राणा ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करेंगी और पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगी।अधवाणी ग्राम पंचायत के लखवाल गांव की रहने वाली आरती राणा पंचायत चुनावों में बीडीसी सदस्य चुनी गई हैं। बीडीसी सदस्य के साथ-साथ सामाजिक कल्‍याण के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022