• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सुंदरनगर का दिव्यांश सैनी देश सेवा का सपना करेगा पूरा, सैनिक स्कूल…

सुंदरनगर का दिव्यांश सैनी देश सेवा का सपना करेगा पूरा, सैनिक स्कूल…

April 1, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 01 अप्रैल  : सैनिक स्कूल की वर्ष 2022 प्रवेश परीक्षा में मंडी जिला के ढाबण क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांश सैनी का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए हुआ है। दिव्यांश सैनी के चयन से उनके पिता तरुण कुमार सैनी व उनकी माता पवना देवी सहित परिजनों में खुशी की लहर है। दिव्यांश सैनी का कहना है कि उनका सपना सेना में जाने का और देश सेवा करने का है उसे वो बड़े होकर हर हाल में पूरा करेगा।

दिव्यांश सैनी के पिता तरुण कुमार सैनी ने बताया कि बेटे के चयन पर उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि बेटा डीएवी स्कूल सुंदरनगर का छात्र है। अब बेटा पर हमीरपुर जिला के सुजानपुर में सैनिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करेगा। इसी के साथी डीएवी स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने भी उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022