• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नेरवा में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत…3 जख्मी 

नेरवा में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत…3 जख्मी 

April 1, 2022 by MBM News Network

शिमला, 01 अप्रैल : चौपाल उपमंडल के नेरवा में एक कार (HP 08A-1985) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वीरवार रात हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जख्मी हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार रात करीब 8 बजे नेरवा के थरोच पंचायत के सैंज में पेश आया, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हुए है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

वहीं मृतक की पहचान कृष्ण पोटन, पुत्र भगतराम, गांव व डाकघर थरोच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो व्यक्ति स्थानीय हैं, जबकि दो बाहरी (मिस्त्री) बताए जा रहे हैं। उधर, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022