• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / परवाणू में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेंट्रल लैब का चीफ साइंटिफिक ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

परवाणू में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेंट्रल लैब का चीफ साइंटिफिक ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

March 31, 2022 by MBM News Network

ऊना, 31 मार्च : हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने डीएसपी अनिल मेहता की अगुवाई में जिला मुख्यालय के नजदीक एक निजी अस्पताल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेंट्रल लैब में तैनात मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह (Chief Scientific Officer) को 35,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

         विजिलेंस को दी शिकायत में निजी अस्पताल के संचालक ने बताया कि उन्होंने अपने अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया था और इसको प्रमाणित करने के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से सहमति पत्र की आवश्यकता थी। जिसके लिए सोलन जिला के परवाणू स्थित प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल लैब के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर तेज बहादुर सिंह ने 35 हज़ार रुपये की मांग की थी।      

पकड़ा गया आरोपी 

  चिकित्सक ने इस संबंध में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की ऊना यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वहीं वीरवार शाम आरोपी को शिकायतकर्ता चिकित्सक से रिश्वत की राशि देते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।    

 डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Filed Under: ऊना, क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news, una news



Copyright © 2022