• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल : बंटी के इलाज पर खर्च होंगे 25 लाख, फिर पहले जैसा होगा “चेहरा”

हिमाचल : बंटी के इलाज पर खर्च होंगे 25 लाख, फिर पहले जैसा होगा “चेहरा”

March 30, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 30 मार्च : कहते हैं, कुछ हादसे जिंदगी बदल कर रख देते है। ऐसा ही एक हादसा हमीरपुर टौणी देवी तहसील से संबंध रखने वाले बंटी कुमार के साथ हुआ। हादसे ने बंटी को तो बचा लिया गया, लेकिन अब उसकी हालत ऐसी है कि लोगों के मदद की दरकार आ पड़ी है। 

मामला 2 साल पहले का है। बंटी कुमार को घर में रखी लाइसेंसी बंदूक को साफ करते गोली लग गई थी, जिसके चलते बंटी का मुंह, जबड़ा, नाक व एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इलाज चंडीगढ़ में चलता रहा, लेकिन बेरोजगारी और पैसों के अभाव के चलते इलाज आगे नहीं बढ़ सका।

    अब समाजसेवी सुजानपुर की खनोली पंचायत निवासी रविंद्र सिंह डोगरा ने बंटी कुमार के इलाज का बीड़ा उठाया है और लोगों से भी उसकी मदद करने की अपील की है। रविंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि पीजीआई. के डॉक्टरों ने बंटी कुमार के इलाज में 25-30 लाख रुपए का खर्च होगा जिससे उसका चेहरा पहले जैसा हो सके। रविंद्र सिंह डोगरा ने प्रदेश की जनता, समाजसेवियों व राज्य सरकार से बंटी कुमार के इलाज के लिए मदद करने की अपील की है तथा खुद भी उसकी मदद करने का आश्वासन दिया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022