• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / स्कूटी स्किट होने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

स्कूटी स्किट होने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

March 30, 2022 by MBM News Network

ऊना, 30 मार्च : सदर थाना ऊना के तहत अजनौली के समीप स्कूटी स्किट होने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदेश कुमार पुत्र गुज्जरमल निवासी अजनौली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम सुदेश कुमार निवासी अजनोली स्कूटी पर सवार होकर अजनोली फाटक के समीप से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक स्कूटी स्किट होने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई ले जाते हुए सुदेश कुमार की मौत हो गई।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022