• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / जोगिंदरनगर में स्विच यार्ड में लगी आग, ट्रांसफार्मर जलकर राख

जोगिंदरनगर में स्विच यार्ड में लगी आग, ट्रांसफार्मर जलकर राख

March 30, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 30 मार्च : जिला के जोगिंदर नगर में बिजली बोर्ड के डिवीजन कार्यालय के साथ लगते 33 केवी के स्विच यार्ड में अचानक भड़की आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। सिवचयार्ड में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।                

आगजनी की इस घटना में एक ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गया है, वहीं साथ लगते घर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंदर नगर कस्बे के रेलवे स्टेशन के नजदीक बिजली बोर्ड के डिवीजन कार्यालय के साथ लगते स्विच यार्ड में पहले जोरदार धमाका हुआ और फिर यहां पर स्थापित ट्रांसफार्मर में आग लग गई।            

इसके तुरंत बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सहायक अभियंता शिव कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया पा लिया है।

उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में बिजली विभाग का एक ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गया है। वहीं मकान मालिक रितेश भारद्वाज ने बताया कि उनके मकान को भी आग से नुकसान पहुंचा है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022