• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / रिज मैदान में तिरंगा यात्रा पर युवा MLA विक्रमादित्य सहित नौ पर FIR, ये वजह

रिज मैदान में तिरंगा यात्रा पर युवा MLA विक्रमादित्य सहित नौ पर FIR, ये वजह

March 30, 2022 by MBM News Network

शिमला, 30 मार्च : मंगलवार को रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन का मामला दर्ज किया हैं। इसमें कांग्रेस के युवा  विधायक विक्रमादित्य, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर सहित 9 लोग शामिल हैं। इसमें छत्तर सिंह, राहुल मेहरा, वीरेंद्र बंशु, अमित ठाकुर, राहुल चौहान, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना  भी शामिल है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बीते 29 मार्च को विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीटीओ के पास जब यात्रा पहुंची तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा कि सीटीओ के आगे धारा-144 लगी हुई है। यहां पर नारेबाजी प्रतिबंधित है। पुलिस की बात को अनसुना करते हुए वो रिज की तरफ  नारे लगाते हुए आगे बढ़ गए।

विधायक विक्रमादित्य सिंह को भी पुन्नू की धमकी मिली थीइसमें 29 मार्च को शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने की बात कही गई थी। विक्रमादित्य ने इससे जुड़े  स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में सांझा किए थे। इसी के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने 29 मार्च को शिमला के रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकाली। विक्रमादित्य का कहना था कि वह ऐसी देश विरोधी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

उधर विक्रमादित्य सिंह ने मामला दर्ज होने पर कहा कि तिरंगे के सम्मान में हजारो FIR भुगत लेंगे।     

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022