• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल : जमीनी विवाद निपटाने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, सिर व बाजू में चोटें

हिमाचल : जमीनी विवाद निपटाने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, सिर व बाजू में चोटें

March 29, 2022 by MBM News Network

 जोगिंदरनगर/ लक्की शर्मा :  उपमण्डल की लांगणा पंचायत के कोटला गांव में जमीन को लेकर दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की जानकारी मिली हैं। प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मंगवाना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत करवाया गया।  

जानकारी के अनुसार दो भाइयों का कई सालों से जमीनी विवाद चला हुआ था। न्यायालय के आदेशानुसार मामले को निपटाने के लिए राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया साथ ही धक्का-मुक्की भी करने लगे। बताया जा रहा हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में  इंस्पेक्टर हेमराज को सिर व बाजू में गहरी चोटें आई हैं। साथ ही एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई है। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर हेमराज सैणी को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं बस्सी चौकी से हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार तथा निर्मल पटयाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा में उपचाराधीन हैं। वहीं एसडीम जोगिंदरनगर विशाल शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने पुष्टि की हैं। 

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022