• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / नाहन : मारकंडा नदी के कुंड में डूबने से दो युवको की मौत

नाहन : मारकंडा नदी के कुंड में डूबने से दो युवको की मौत

March 29, 2022 by MBM News Network

नाहन, 29 मार्च : मंगलवार शाम एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारकंडा नदी में दो युवक डूब गए हैं। एक युवक को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाल दिया गया, गहराई अधिक होने के कारण दूसरे युवक को बाहर निकालने में समय लगा। शाम 4:30 बजे के आसपास पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पहले दूसरे युवक को बाहर निकालना संभव नहीं हो रहा था। लिहाजा दमकल कर्मियों को  भी मौके पर बुलाया गया। इसी दौरान काफी जद्दोजहद के बाद दूसरे युवक को सवा पांच बजे के आसपास बाहर निकाल लिया गया। 

युवको की पहचान चिड़ावली के रहने वाले 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह व अमित कुमार के तौर पर हुई है।   एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मिली जानकारी के मुताबिक चार दोस्त दोपहर बाद मारकंडा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो युवक कुंड में डूब गए। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि डूबने वाले युवक कॉलेज या आईटीआई के स्टूडेंट हो सकते हैं। हादसा खजूरना से विक्रमबाग मार्ग पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी मीनाक्षी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई। 

   उधर, डीएसपी मीनाक्षी ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि  युवको को बाहर  निकाल दिया गया हैं, दूसरे को निकालने में जद्दोजहद जारी रही। स्थिति को स्पष्ट होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जा सकती हैं। अंतिम समाचार के मुताबिक दोनों युवको को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022