बिलासपुर, 28 मार्च : मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया। उक्त व्यक्ति का नाम राम विलास साहनी था।
वहीं पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया में व्यक्ति की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण प्रतीत हो रही है।
पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।