• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / हिमाचल में पोल्ट्री फॉर्म में तेंदुए ने बरपाया कहर, दर्जनों मुर्गियों को दी मौत

हिमाचल में पोल्ट्री फॉर्म में तेंदुए ने बरपाया कहर, दर्जनों मुर्गियों को दी मौत

March 28, 2022 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 28 मार्च : हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के भगाणी में खूंखार तेंदुआ ने आतंक बरपाया है। उपमंडल के भगाणी वन परिक्षेत्र के मेहरूवाला गांव में तेंदुए ने पोल्ट्री फॉर्म (Poultry Farm) पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने इस हद तक आतंक मचाया कि ना सिर्फ दर्जनों मुर्गियों की जान ले ली, बल्कि फार्म के मालिक को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है। तेंदुए के हमले के दौरान मालिक भी अंदर ही सो रहा था, गनीमत ये रही कि वो बाल-बाल बच गया। इलाके में दहशत फैली हुई हैं।

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में तेंदुए ने मुर्गो व मुर्गियों को कुचला उत्तराखंड की सीमा पर बसा ये इलाका पहले ही क्राइम को लेकर संवेदनशील रहता है वही अब तेंदुए की दस्तक से खौफ पैदा हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेंदुआ रात को पोल्ट्री फॉर्म की दीवार फांदकर अंदर घुसा था। इसके बाद खूंखार तेंदुआ ने दर्जनों मुर्गे-मुर्गियों को शिकार बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कई चूजे भी दबकर मर गए।

मालिक मनोवर ने  मीडिया को बताया कि हमले में कई मुर्गे व मुर्गियों की मौत हो गई है इस कारण लाखों रुपयों का नुकसान भी हुआ है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भगाणी  बस्ती राम  ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ के हमले की  जानकारी मिली है। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है, इसके आधार पर रिपोर्ट बनाई जा रही है। रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है।  

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022