• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे 17 हजार से ज्यादा पद

हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे 17 हजार से ज्यादा पद

March 28, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 28 मार्च : किसी एक विधानसभा ही नहीं आज समस्त हिमाचल प्रदेश में सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं, जिसके लिए सरकार की कैबिनेट समय-समय पर इन रिक्तियों को भरने व जनता को सुविधा देने का प्रयास कर रही है। उसी के तहत आने वाले समय में जल्द प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के हजारों पदों को भरा जाएगा।

यह जानकारी सोमवार को मंडी में हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहीं पर भी शत प्रतिशत पद नहीं भरे जाते हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार आने वाले समय में 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने वाली है। जिसमें शिक्षा विभाग में लगभग 8 हजार, लोक निर्माण विभाग में लगभग 5 हजार, जल शक्ति विभाग में लगभग 4 हजार पद भरे जाएंगे।

वहीं अन्य विभागों में भी रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिससे प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा और जनता को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश भर में रिक्त पड़े पदों को भरने को लेकर चर्चा होने के बाद कैबिनेट की मंजूरी से पदों को भरा जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022