• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / 5 दिन में दूसरी बार हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता   

5 दिन में दूसरी बार हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता   

March 28, 2022 by MBM News Network

मंडी, 28 मार्च : जिला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार को 12 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती हिली है।  

  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की और से भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 की मापी गई है। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।     

  बता दें कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार व जोन पांच में आता है। प्रदेश में कई वर्षों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। साल 1905 में कांगड़ा व चंबा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। भू-विज्ञानी हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर के भूकंप की आशंका जता चुके हैं।  

बता दें कि इससे पहले भी बीते 23 मार्च को मंडी जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022