• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या, खूब झूमे लोग

सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या, खूब झूमे लोग

March 28, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 28 मार्च : राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की छठे और अंतिम सांस्कृतिक संध्या सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही। सतिंदर सरताज ने अपने सूफियाना अंदाज में पंजाबी गीत पेश करके खूब रंग जमाया। सजन राजी हो जावे, लाओ इश्के दी अंबरा उड़रिया, मैं तो सजन एको मिके समेत एक के बाद एक अपने धमाकेदार गाने प्रस्तुत करके पंडाल में बैठे दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और तालियां बटोरी।

इससे पूर्व मेला समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम धर्मेश कुमार ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज सूरज मणि शहनाई वादक की धुनों के साथ किया गया। 

प्रस्तुति देते गायक सतिंदर सरताज

इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम ममता भारद्वाज ने भी पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गाने पेश करके खूब रंग जमाया और दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया।

इसके अलावा चंबा से तारीक मलिक,जयंत भारद्वाज मंडी नवीन सारेगामापा फेम मंडी संजय कुमार सुंदर नगर श्याम म्यूजिकल ग्रुप जोगिंदर नगर उपेंद्र कुमार सुंदरनगर पूनम ठाकुर चौहान म्यूजिकल ग्रुप कुल्लू रोहित सागर शिमला मनसा पंडित शिमला अजय धीमान नागचला मंडी न्यू सारेगामापा म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर मल्होत्रा म्यूजिकल ग्रुप हमीरपुर जगदीश पीडब्ल्यूडी मंडी बिलासपुर नीरज कुमार राजकीय संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर रजिंदर शिमला रुद्रांश हिमालयन कॉलेज ऑफ एजुकेशन जेएनजीईसी सोलो डांस सिरदा इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर अरोमा नर्सिंग संस्थान विवेकानंद स्कूल श्याम म्यूजिकल ग्रुप रामेश्वर शर्मा हिमाचली सिंगर पंकज डोकरा कॉमेडी कांगड़ा कुलदीप कुमार शिमला भूप सिंह जयनगर रमेश अंबेडकरनगर राकेश कुमार अमनदीप अनुराग रोशनी वर्मा रुचि शर्मा लाहौल स्पीति समेत अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 45 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, मनोरंजन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022