नाहन, 27 मार्च : रविवार को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की मासिक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2022-2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान पद की जिम्मेदारी मयंक शर्मा (शिलाई) को दी गई है। वहीं महामंत्री की कमान राजेश शर्मा (पच्छाद) को सौंपी गई है।
महिला विंग की प्रभारी अधिवक्ता नेहा तोमर (पांवटा साहिब), यूथ विंग इंचार्ज, जतिन ठाकुर (शिलाई) को बनाया गया है। उधर, राजेंद्र शर्मा (शिलाई) इकबाल सहोता (नाहन) को सलाहकार के पद की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके अलावा फकीर चंद चौहान व दिनेश सिंह चौहान (शिलाई) को संरक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
उपप्रधान केडी चौहान (रेणुका जी), रमेश देसाई (शिलाई), अनिल चौहान (पांवटा साहिब) को बनाया गया। दलीप शर्मा (शिलाई) महेंद्र चौहान (शिलाई), आयुष चौहान (नाहन) को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान (नाहन) होंगे।
वहीं, अनिल शर्मा (पांवटा साहिब), वीरेंद्र तोमर (रेणुका जी) व पत्रकार दलीप सिंगटा (शिलाई) को मीडिया इंचार्ज बनाया गया हैं। लीगल एडवाइजर की जिम्मेदारी नीतीश कपूर (शिलाई) को मिली है। स्पोर्ट्स इंचार्ज केशव ठाकुर (शिलाई), पीजीआई सेवा प्रमुख, जयप्रकाश (शिलाई), कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र चौहान, सोमबीर चौहान, विजय ठाकुर को बनाया गया हैं।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को भरोसा दिलाया कि सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के मूल उद्देश्य पर हमेशा कार्य करेंगे। ट्राइसिटी में रहने वाले सिरमौर के लोगों के मध्य में रहकर उनके बीच संवाद एवं संपर्क रखेंगे। सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे।