• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / कालाअंब : Jaay Alloy की रोलिंग मिल की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत  

कालाअंब : Jaay Alloy की रोलिंग मिल की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत  

March 27, 2022 by MBM News Network

कालाअंब, 27 मार्च : सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जय एलॉय (Jaay Alloy) उद्योग में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा मजदूर के मशीन की चपेट में आने से हुआ। परिवार के न पहुंचने की वजह से शव का पोस्टमॉर्टेम नहीं करवाया गया। 

 शुरुआती जांच के मुताबिक फैक्ट्री में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसके बाद प्लांट को बंद किया गया था। इसी बीच एक कर्मचारी सोनू सिंह पुत्र श्रीपति सिंह निवासी उत्तर प्रदेश ने मरम्मत के बाद अन्य साथी को मशीन को स्टार्ट करने के लिए कहा। दूसरे कर्मचारी ने भी मशीन को चेक करने के लिए स्विच ऑन किया। इसी दौरान रोलिंग मशीन में अचानक कुछ खराबी आ गई। जांचने के लिए सोनू सिंह ने मशीन रोकी। इसी दौरान वो मशीन की चपेट में आ गया, उसके चीखने की आवाज आई।  मदद मिलने से पहले सोनू सिंह जख्मी हो चुका था। तत्काल ही उसे कालाअंब के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मजदूर का शव डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को परिजनों के सामने शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने उद्योग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमपति जमवाल ने पुष्टि की है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022