• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / नगालैंड में छाई हिमाचल की बेटियां, क्रॉस कंट्री रेस में देशभर में दूसरा स्थान

नगालैंड में छाई हिमाचल की बेटियां, क्रॉस कंट्री रेस में देशभर में दूसरा स्थान

March 27, 2022 by MBM News Network

जोगिंदरनगर/लक्की शर्मा 

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में अंडर 20 वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। धाविकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की छह धाविकाओं ऊना की गार्गी और ज्योति, मंडी-जोगिंद्रनगर की गंगा और मंजुला, कुल्लू की नीलिमा और मेनका ने हिस्सा लिया। इन्होंने दस किलोमीटर दौड़ में देशभर के 25 राज्यों की प्रतिभावान टीमों को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर के खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने कहा कि 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर 16, 14 और 20 वर्ग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 20 खिलाड़ियों की टीम भी शामिल हुई। अंडर 20 वर्ग की टीम में छह धाविकाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। केंद्र की उत्कृष्ट धाविका गंगा की परफॉरमेंस सबसे बेहतर रही। 

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022