• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में दो बाइकों की टक्कर, दंपति सहित तीन घायल

ऊना में दो बाइकों की टक्कर, दंपति सहित तीन घायल

March 27, 2022 by MBM News Network

 ऊना, 27 मार्च : पुलिस थाना बंगाणा के तहत तनोह में दो बाइकों की टक्कर में दंपति सहित तीन घायल हुए हैं। इनमें से महिला की टांग फैक्चर होने के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है, जबकि एक का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार एक बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तनोह में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार प्रदीप कुमार निवासी झंडूता, बिलासपुर व दूसरी बाइक पर सवार देवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी नीतू निवासी बुधान, बंगाणा घायल हुए हैं। हादसे में नीतू की टांग फैक्चर हो गई। तीनों को बंगाणा अस्पताल ले गए, जहां से प्रदीप कुमार व नीतू को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां पर नीतू की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022