• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / जब-जब UP व उत्तराखंड में जीती हैं BJP, हिमाचल में भी बनी हैं भाजपा की सरकार

जब-जब UP व उत्तराखंड में जीती हैं BJP, हिमाचल में भी बनी हैं भाजपा की सरकार

March 27, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 27 मार्च :  यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में  भाजपा की सरकार बनी है। हिमाचल प्रदेश में भी निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार रिपीट होगी। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जब-जब  भाजपा की सरकार बनी है तो हिमाचल में भी भाजपा की ही जीत हुई हैं। हमारे लिए यह राहत की बात है। यह बात सोलन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि जिस तरह चार राज्यों में भाजपा जीती हैं हिमाचल में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास हुआ है। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी के हिमाचल में पैर पसारने के सवाल पर कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने अभी तक तीसरे दल को जनता ने स्वीकार नहीं किया है व आगे भी ऐसा नहीं होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव लड़े लेकिन सरकार भाजपा की ही बनेगी। 

बात दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में भाजपा जनता युवा मोर्चा के राज्य स्तरीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में भाग लेकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने युवाओं को एकजुटता का पाठ पढाया। वहीं, संगठन को और मजबूत करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही किसी भी प्रदेश व देश की रीड होती है युवाओं के बल पर ही इतिहास बनाया जाता है।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022