• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चुनाव के समय ही क्यों मिलती हैं CM को धमकियां, क्या हुई कार्रवाई..?

चुनाव के समय ही क्यों मिलती हैं CM को धमकियां, क्या हुई कार्रवाई..?

March 27, 2022 by MBM News Network

शिमला, 27 मार्च  : 29 अप्रैल को आतंकी संगठन समर्थन पुन्नू की तरफ से दी गई शिमला में खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहां है कि इससे पहले भी पुन्नू की तरफ से धमकी दी जा चुकी है।अब भी चुनाव से ठीक पहले धमकी दी गई है। सरकार इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि इससे पहले दी गई धमकी पर सरकार ने क्या कार्रवाई की है। क्यों पुन्नू चुनाव से पहले ही धमकी धमकी देता है? यह बात शिमला में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता में कही।

राठौर ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव में मिली भाजपा को हार के बाद तेल के दामों में कटौती की गई थी, लेकिन अब पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होते ही तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। रसोई गैस के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल हो चुकी है और देश में भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।

वहीं दिल्ली में सोनिया गांधी से पार्टी नेताओं की मुलाकात को लेकर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है जिसमें सोनिया गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का के निर्देश दिए हैं संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की चर्चा नहीं हुई है।  पार्टी पंजाब में हुई गलती को हिमाचल प्रदेश में नहीं दोहराना चाहती है इस तरह की खबरों का कोई भी आधार नहीं है जानबूझकर कुछ लोग संगठन में बदलाव की खबर को हवा देने का काम कर रहे हैं।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022