नई दिल्ली, 04 मार्च : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एवं दिगज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन होने का समाचार मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शेन वार्न को दिल का दौरा पड़ा हैं, जिस कारण शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शेन वार्न थाईलैंड में मौजूद थे। यह भी बताया जा रहा है कि शेन वार्न अपने विला में मौजूद थे, जहां उन्हें बेसुध अवस्था में पाया गया। न्यूज़ एजेंसी ANI ने खबर की पुष्टि की है।
दुनिया के महान स्पिनर में शुमार ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। विश्व क्रिकेट में हर स्पिनर उन्हें अपना रोल मॉडल माना करते हैं, ऐसे में महज 52 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।