नाहन, 5 फरवरी :
Q .1) शीशे की बोतलों में बांस की कलाकृति बनाने पर किसे पद्मश्री से सम्मानित किया गया?
A) केतन सौंखले
B) करतार सिंह
C) सुदर्शन साहू
D) इनमें से कोई नहीं
Answer (B) : हमीरपुर जिला के करतार सिंह सोंखले को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मानित किया। करतार सिंह सोंखले को ये सम्मान उनके कला के श्रेत्र में योगदान के लिए दिया गया। बांस की लकड़ी से उन्होंने कई विश्व स्तरीय भवनों के मॉडल व महीन कारीगिरी से कई मास्टर पीस बनाएं है। उनके मॉडल के प्रतिष्ठित आर्ट गैलरियों की शोभा बन चुके है। करतार सिंह सोंखले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
Q. 2) हिमाचल में 1984 में जैतून विकास परियोजना की शुरुआत किस देश की सहायता से की गई थी?
A) जापान
B) इटली
C) रूस
D) जर्मनी
Answer (B) : जैतून राज्य सरकार की महत्ती परियोजना है। इसमें जैतून की खेती के साथ मूल्य संवध्र्दित उत्पादों का विकास, पोषकीय मूल्यांकन किया गया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में तीन वर्षीय परियोजना में फल एवं उत्पादों का विश्लेषण एवं किसानों को मूल्य संवध्र्दन तकनीक का हस्तांतरण करने का काम किया जा रहा है।
Q. 3) सोलन में राष्ट्रीय खुम्ब अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना किस वर्ष में की गई?
A) 1972-73
B) 1982-83
C) 1993-94
D) 1961-62
Answer (B) खुम्ब अनुसंधान निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में लोकप्रिय है। मौसमी सब्जी अपने सांस्कृतिक वैभव उत्कृष्ट पिकनिक स्पॉट तथा कई पुराने मंदिरों के लिए काफी प्रसिद्ध है। औधोगिकरण होने के साथ-साथ सोलन मशरूम उत्पादन व भारत का खुम्ब शहर लिए काफी प्रसिद्ध है।
Q. 4) हिमाचल में नागरा डिजाइन का प्रारम्भिक नमूना कहां मिलता है?
A)बजौर मंदिर
B) बैजनाथ मंदिर
C) ज्वाला मंदिर
D) मसरूर मंदिर
Answer (D) : मसरूर मंदिर का स्थान भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में ब्यास नदी की काँगड़ा घाटी में पत्थर काट कर बनाए गए हिन्दू मंदिरों का एक समूह है। यह 8वीं शताब्दी के आरम्भ में बनाए गए थे और धौलाधार पर्वतों की ओर मुख रख के खड़े हैं। यह उत्तर भारतीय नगर वास्तु शैली में बने हैं। यहाँ के कई मंदिर अतीत में आए भूकंप से हानि ग्रस्त हुए थे, लेकिन अभी भी कई खड़े हैं। इन मंदिरों को एक ही महान शिला से काटकर शिखरों के साथ तराशा गया था।
Q. 5) किस देश की लड़की से शादी करने पर सरकारी नौकरी मिलती है?
A) नीदरलैंड
B) न्यूजीलैंड
C) दक्षिण अफ्रीका
D) आइसलैंड
Answer (D) आइसलैंड की लड़की से शादी करने पर तीन लाख प्रति महीने की सरकारी नौकरी और उस देश की फ्री नागरिकता मिलती है। सरकारी कर्मचारी पति की मृत्यु हो जाने पर उन पर आश्रित सदस्यों को “अनुकंपा” के आधार पर नौकरी मिलने का प्रावधान है।
Q. 6) हिमाचल में दीपावली से पहले कौन-से क्षेत्र ने सोलर ऊर्जा के माध्यम से पहली बार लाइट की सुविधा हासिल की?
A) न्याग्रां
B) बड़ा भंगाल
C) धारड़ी
D) परनोहटू
Answer (B) : एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दुर्गम व जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए सौर ऊर्जा के 168 पैनल पहुंचाए। 250 किलोवाट के सोलर पैनल ऑफ ग्रिड हैं, जिसके साथ बैटरी बैकअप भी है। बैटरी की वारंटी 5 साल की है।
Q. 7 ) हिमाचल सरकार ने कन्या सशक्तिकरण व कल्याण बोर्ड का नाम बदलकर क्या रखा है?
A) महिला कल्याण बोर्ड
B) महिला सशक्तिकरण बोर्ड
C) सक्षम गुड़िया बोर्ड
D) सक्षम कन्या बोर्ड
Answer (C) : हिमाचल सरकार ने कन्या सशक्तिकरण के दृष्टिगत सक्षम गुड़िया बोर्ड का गठन किया है। यह बोर्ड बालिकाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए नीति, सुरक्षा से संबंधित नियमों, नीतियों और कार्यक्रमों पर सिफारिश देगा।
Q. 8) नवंबर 2021 में देश की कितनी हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा गया?
A) 102
B) 101
C) 98
D) 96
Answer (A) : पद्म श्री या पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है। इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। इसके अग्रभाग पर, “पद्म” और “श्री” शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं। 2021 (आजतक) तक, 3225 व्यक्ति इस पुरस्कार को प्राप्त कर चुके हैं।
Q. 9) हिमाचल में मोनाल का प्रजनन केंद्र कहां स्थित है?
A) मनाली
B) मंडी
C) कुल्लू
D) सिराज
Answer (A): हिमाचल के मनाली में मोनाल का प्रजनन केंद्र स्थापित है। यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। 2015 में मोनाल के प्रजनन केंद्र को अलग से विकसित कर दिया गया। मोनाल का पहला चूजा 27 मई 2017 को पैदा हुआ था, लेकिन एक महीने से भी कम वक्त में 14 जून 2017 को उसकी मृत्यु हो गई। 2018 में पहली बार प्रजनन सफलतापूर्वक हो पाया।
Q. 10) हिमाचल में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की पहली खुराक किसे दी गई थी?
A) डॉ. रविकांत
B) डॉ. राकेश चंद
C) डॉ. रजनीश पठानिया
D) डॉ. जनक
- Answer (B) : एंटीबॉडीज प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा स्वाभाविक रूप से उत्पादित प्रोटीन हैं जो एक विशिष्ट एंटीज़न को लक्षित करते हैं। जब इनका निर्माण सिंगल पैरेंट सेल से प्राप्त क्लोन द्वारा किया जाता है तो उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कहा जाता है। ये मानव निर्मित प्रोटीन हैं जो मानव प्रतिरक्षा प्रणाली में एंटीबॉडी की तरह कार्य करते हैं। इन्हें विशिष्ट श्वेत रक्त कोशिका की क्लोनिंग करके बनाया जाता है।
Q. 11) हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ने चंद्रताल झील के लिए किस स्थान से बस सेवा शुरू की है?
A) मनाली
B) केलांग
C) जिस्पा
D) रिकांगपिओ
Answer (A) : वैसे तो हिमाचल पथ परिवहन निगम के इतिहास में कई रोचक पन्ने जुडे़ हुए हैं। इसमें लेह-दिल्ली बस सेवा भी शुमार है। मगर निगम के इतिहास के पन्नों में दो नए अध्याय जुड़ गए हैं। 13940 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील तक बस सेवा शुरू कर दी है।
Answers:- 1(B), 2 (B), 3 (B), 4 (D), 5(D), 6(B), 7(C), 8(A), 9(A), 10(B), 11(A)