Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक
    • ‘अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा व साहू में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर चर्चा  
    • हिमाचल के स्कूलों में प्रौद्योगिकी व डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली को सक्षम करेगा स्विफ्ट चैट AI
    • जाली दस्तावेज बना अवार्ड की राशि गबन करने पर आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास
    • सोलन में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से पर्सनल दुर्घटना बीमा की शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»गर्भवती मौत मामला : मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा मृत रेखा मामले की जांच
    हमीरपुर

    गर्भवती मौत मामला : मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा मृत रेखा मामले की जांच

    MBM NewsBy MBM NewsJanuary 31, 2022Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    हमीरपुर, 31 जनवरी : निजी अस्पताल स्थित डुग्गा की  कथित लापरवाही के कारण गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे की मौत होने के बाद डीसी को सौंपी शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने 5 सदस्य के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की एक टीम गठित कर दी है। मंगलवार को यह टीम मृतक महिला के गांव में पहुंचकर परिजनों से जांच से जुड़े सभी दस्तावेजों को जांच में शामिल करेगी।

    इसके अलावा उनके बयान भी कलम बंद किए जाएंगे। सीएमओ द्वारा गठित कमेटी में बीएमओ गलोड़, एमओएच,  स्त्री रोग विशेष , मेडिकल स्पेशलिस्ट तथा अन्य डॉक्टर शामिल है। डीसी के निर्देश पर रेखा की मृत्यु के कारणों को जानने के लिए एसपी ऑफिस तथा सीएमओ को जांच के लिए कहा गया था। इस पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है।

    Demo --


    क्या था मामला…
    मृतक गर्भवती महिला रेखा कुमारी पत्नी नरेश कुमार गांव व डाकघर बारीं मंदिर, तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर की मौत की जांच के लिए ग्रामीणों व परिजनों ने मुख्यालय पहुंच कर उपायुक्त देव श्वेता बनिक को सारे मामले से अवगत करवाया था।

    उन्होंने साईं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मृतक रेखा की बहन नीलम चौहान ने बताया था कि रेखा कुमारी 7 माह से गर्भवती थी व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नियमित रूप से निजी अस्पताल जाती थी। सात माह की रिपोर्ट में अस्पताल द्वारा रेखा तथा भ्रूण का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया जाता रहा।            

    इस दौरान अस्पताल प्रबंधन नियमित चेकअप फीस भी वसूलता रहा। 15 जनवरी को रेखा की तबीयत अचानक खराब हो गई तो सुबह अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बड़सर ( मेहरे ) स्थित हार्टअस्पताल जाकर टैस्ट करवाने के लिए कहा। बड़सर से टैस्ट करवा कर फिर अस्पताल आ गए। यहां फिर डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवाईयां देकर घर भेज दिया। 15 जनवरी शाम को रेखा की तबीयत तेजी से बिगड़ी तो उसे फिर अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में न तो स्ट्रेचर मिला और न ही तुरंत डॉक्टर मिला। रेखा को गोद में उठाकर अस्पताल की दूसरी मंजिल तक पहुंचाया गया। उस वक्त रेखा को कोई ब्लीडिंग नहीं थी।        

    नीलम ने बताया कि 15 जनवरी को रात 9 बजे अस्पताल प्रबंधन ने एक इंजेक्शन लगाकर हमें मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ले जाने के फरमान दे दिए। करीब रात 11:45 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा पहुंचे व करीब एक घंटे के टैस्ट के बाद बताया गया कि करीब 8 माह का भ्रूण पेट में ही मर चुका है और अब रेखा की जान को भी खतरा है। रात 2:30 बजे टांडा मेडिकल अस्पताल में रेखा ने दम तोड़ दिया।

    सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री का कहना है कि टीम को गठित कर दिया गया है। मंगलवार से जांच शुरू कर दी जाएगी, जो भी रिपोर्ट आएगी उसे उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

    Hamirpur News Himachal News In Hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article#HP : नैणा देवी में शीश नवाकर लौट रहे नव दंपति की खाई में लुढ़की कार… 
    Next Article हिमाचल : NIT के स्टूडेंट नीरव को ‘Amazon’ में मिला 1.05 करोड़ का सालाना पैकेज

    Related Posts

    ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक

    कांगड़ा 3 Mins Read

    ‘अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा व साहू में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर चर्चा  

    चंबा 2 Mins Read

    हिमाचल के स्कूलों में प्रौद्योगिकी व डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली को सक्षम करेगा स्विफ्ट चैट AI

    शिमला 3 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : व्यक्ति के घर से बरामद हुई 944 ग्राम चरस

    By सुनील ठाकुरNovember 26, 2023
    ऊना

    ऊना : शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बना किया वायरल 

    By MBM NewsNovember 25, 2023
    मुख्य समाचार

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023

    आस्था की प्रतीक ‘चूड़धार चोटी’ पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंडिंग, शिमला से 12 मिनट का सफर

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.