हमीरपुर, 12 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों और नए दिशा-निर्देशों के बीच एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने हमीरपुर, अवाहदेवी, दिल्ली के लिए चलने वाली बस सहित 7 रूटों को बंद कर दिया है। तीसरी लहर के दौरान कोरोना के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी होने के पश्चात् इन रूटों पर निगम को सवारियां नहीं मिल रही थीं। जिसके कारण निगम ने इन रूटों को फिलहाल बंद कर दिया है।
इन रूटों पर 6 लोकल और एक अवाहदेवी, दिल्ली जाने वाली अंतरराज्यीय बस है। हमीरपुर अवाहदेवी दिल्ली जाने वाली इस बस में औसतन 10 रुपये की कमाई हो रही थी। जबकि, उचित कमाई के लिए करीब 35 रुपए औसतन कमाई जरूरी होती है।कोरोना के कारण निगम ने घाटे के चलते इस रूट को बंद कर दिया है।
उधर, कोरोना के कारण नई बंदिशें लगने के पश्चात् शिक्षण संस्थान फिलहाल बंद हैं तो निगम ने नेरी कॉलेज के दो रूट, कंजयाण कॉलेज का एक रूट, दड़ूही का एक रूट, खग्गल का एक रूट और उखली तड़ौन रूट को सवारियां नहीं मिल रही थी। सवारियां न मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। साथ ही निगम ने दिल्ली सहित अन्य कई लोकल रूटों को भी बंद करने की तैयारी की है। निगम के कुल 186 में से 168 रूटों पर बसें चल रही थी। जिनमें से 7 रूट बंद होने के पश्चात् अब 161 रूट ही रह गए हैं।
डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा है कि अवाहदेवी दिल्ली समेत 7 रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण बसें बंद कर दी गई हैं। अब अन्य रूटों पर भी कुछ बसें बंद करने की तैयारी है।