Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • शिमला : धरेच के गुरुकुल में छः दिवसीय तबला विंटर कैंप संपन्न 
    • कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली कामयाबी, नाचन के महिला समूहों ने उतारी पहली खेप
    • मैसर्ज AJ इंफ्रास्ट्रक्चर कालाअंब में भरे जाएंगे 34 पद, 5 दिसंबर को साक्षात्कार
    • हाटी को ST दर्जा देने के खिलाफ गुर्जर समुदाय पहुंचा हाईकोर्ट
    •  “मतदाता दूत” की भूमिका निभा सकते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»ICC महिला क्रिकेट विश्वकप की भारतीय टीम में हिमाचल की तेज गेंदबाज का चयन
    कांगड़ा

    ICC महिला क्रिकेट विश्वकप की भारतीय टीम में हिमाचल की तेज गेंदबाज का चयन

    MBM NewsBy MBM NewsJanuary 6, 2022Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    धर्मशाला/शिमला, 06 जनवरी : आईसीसी महिला विश्व कप के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम का ऐलान होने के बाद हिमाचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह का चयन भारतीय महिला टीम में विश्व कप के लिए हुआ है।

    भारत को विश्व कप जिताने के लिए हिमाचल (Himachal) की बेटी भी पसीना बहाएगी। वहीं बीसीसीआई द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया है। अहम बात यह है कि इसमें भी रेणुका सिंह को जगह मिल गई है। लिहाजा अब विश्व कप और न्यूजीलैंड सीरीज दोनों में रेणुका सिंह नजर आएगी।         

    Demo --

    वीरवार को बीसीसीआई द्वारा महिला विश्वकप (Women World Cup) के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया। जिसमें रेणुका ठाकुर का नाम भी शामिल है। बता दें कि साल 2021 क्रिकेट के लिहाज से हिमाचल के लिए काफी अच्छा रहा। एक तरफ जहां हिमाचल की टीम ने पहली बार ने विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर चैंपियन बनी। वहीं,  2022 में हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के लिए विश्व कप में खेलती नजर आएगी। 

     25 वर्ष की उम्र में रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। जिसमें इनके शानदार प्रदर्शन से सिलेक्टर प्रभावित हुए और उनका चयन विश्वकप के लिए भी हो गया है। रेणुका ठाकुर दाएं हाथ की तेज गेंदबाज है। उनकी बॉलिंग स्पीड से हर कोई प्रभावित है। रेणुका सिंह ने 3 मुकाबले खेले थे। तीन मुकाबलों में रेणुका ने एक विकेट हासिल किया था। हालांकि वह ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। 

    महिला क्रिकेट खिलाड़ी (Women Cricket Player) रेणुका का जन्म हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के रोहड़ू के पारसा गांव में हुआ है, वो जब तीन साल की थी, तब पिता का निधन हो गया था। दिवंगत पिता केहर सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी क्रिकेटर बने। रेणुका तेज गेंदबाज (Fast Bowler) हैं और एचपीसीए (HPCA) के कोच पवन सेन से क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई (BCCI) महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे। 

       रेणुका से पहले दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम (Indian Team) का हिस्सा  बन चुकी हैं। शिमला के ही सुन्नी क्षेत्र की सुषमा वर्मा भी भारतीय महिला टीम में खेल चुकी हैं, वो विकेटकीपर रही थी। 

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल : पालतू कुत्तों में फैल रहा है यह जानलेवा वायरस, महीने में 50 से… 
    Next Article हिमाचल : यूं ही घर पर हीटर नहीं सेक रहे आप, जीवन खतरे में डाल ड्यूटी दे रहे कर्मचारी

    Related Posts

    शिमला : धरेच के गुरुकुल में छः दिवसीय तबला विंटर कैंप संपन्न 

    शिमला 2 Mins Read

    कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली कामयाबी, नाचन के महिला समूहों ने उतारी पहली खेप

    शिमला 3 Mins Read

    मैसर्ज AJ इंफ्रास्ट्रक्चर कालाअंब में भरे जाएंगे 34 पद, 5 दिसंबर को साक्षात्कार

    सिरमौर 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023

    आस्था की प्रतीक ‘चूड़धार चोटी’ पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंडिंग, शिमला से 12 मिनट का सफर

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.