शिमला, 01 जनवरी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस अपना एक वार्षिक कैलेंडर जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना एक वार्षिक कैलेंडर बनाया है।
1 जनवरी 2022 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह के हाथों इस कैलेण्डर का विमोचन करवाया जाएगा। राठौर ने कहा कि यह कैलेंडर स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस की ओर से प्रदेश के लोगों को समर्पित किया जाएगा।