नाहन, 21 दिसंबर : राजेश चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा के जिला सिरमौर का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर राजेश चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, नाहन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब विधायक व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, पच्छाद विधानसभा विधायक रीना कश्यप , पूर्व भाजपा प्रत्याशी रेणुका, बलबीर चौहान, भाजपा सिरमौर जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ,व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा व भाजपा संसदीय संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, व शिमला संसदीय सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा व पूर्व भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया आईटी प्रकाश ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
पूर्व में राजेश चौहान के पास कई दायित्व रहे हैं, जिनकी कसौटी पर खरा उतरने की वजह से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे पूर्व में भाजपा आईटी सोशल मीडिया के जिला सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा आईटी सेल जिला संयोजक, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी सेल व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आईटी सेल सह संयोजक जैसे पदों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला की टीम व मंडल की टीमें तैयार की जाएगी, जो सरकार के जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।