मंडी, 19 दिसंबर : जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरुनाग का मंडी की स्थानीय भाषा मंडयाली में भजन लोगों को जल्द सुनने को मिलेगा। इस भजन को जिला के सुंदर नगर निवासी जितेश शर्मा ने लिखा, गाया, और अभिनय भी किया है। जिला के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों इस गाने की वीडियो शूटिंग चली हुई है। इस भजन में जय देवा कमरुनाग याद करां तुजो सांझा भ्यागा में देव कमरूनाग के इतिहास, कमरू घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और देवता के प्रति लोगों की असीम आस्था को दर्शाया गया है।
यह भजन मंडयाली लोक भाषा में गाया गया है। इस भजन के माध्यम से देव संस्कृति, परंपरा और मंडयाली भाषा को संजो कर रखने का प्रयास किया गया है। जितेश शर्मा इससे पहले भी चल कैलाशा जाना, डमरु बजा दे भोलेया दो भजन में अपनी आवाज दे चुके हैं। वहीं जितेंश शर्मा ने बताया कि भजन के माध्यम से बड़ा देव कमरुनाग के इतिहास, देव परंपरा, देव संस्कृति और स्थानीय बोली मंडयाली को सहेजने का प्रयास किया गया है।
बता दें कि बड़ा देव कमरूनाग मंडी जनपद के आराध्य देव है, और इनके प्रति प्रदेश में ही नहीं, देश विदेशों के में भी गहरी आस्था है। मंडी जनपद में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव कमरूनाग सबसे पहले शिरकत करते हैं। देव कमरूनाग के पहुंचने के बाद शिवरात्रि पर्व का आगाज होता है।